Download Cyber Classes Android App from playstore

Skip to main content

राष्ट्रीय खेल दिवस || National Sports Day

 

 

राष्ट्रीय खेल दिवस  || National Sports Day 

 



प्रतिवर्ष 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस (National Sports Day ) के रूप में मनाया जाता है। राष्ट्रीय खेल दिवस को हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले दिग्गज भारतीय खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद  के जन्मदिन के अवसर पर मनाया जाता है। राष्ट्रीय खेल दिवस  के मौके पर हम आपको इससे जुड़ी कुछ विशेष बातें बताने जा रहे हैं।

 

राष्ट्रीय खेल दिवस का इतिहास:

भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस के इतिहास की बात करें तो यह हॉकी लीजेंट मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन के अवसर पर मनाया जाता है। उनका जन्म उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद जिले में एक राजपूत परिवार में हुआ था। उन्हें खेलों के इतिहास में सबसे महान हॉकी खिलाड़ियों में से एक माना जाता है। अपने खेल करियर के दौरान, उन्होंने 3 ओलंपिक पदक जीते हैं और आज तक, वह एकमात्र हॉकी खिलाड़ी हैं, जिन्होंने पद्म भूषण पुरस्कार जीता है। खेलों में उनके जीवनकाल के पुरस्कारों और उपलब्धियों को भारतीय खेलों के इतिहास में सर्वोच्च बिंदु माना जाता है मेजर ध्यानचंद को उनके शानदार स्टिक-वर्क और बॉल कंट्रोल की वजह से हॉकी का 'जादूगर' भी कहा जाता था। इसलिए उनके जन्मदिन यानी 29 अगस्त को भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है।



मेजर ध्यान चंद के रिकार्ड्स:

1 मेजर ध्यानचंद ने 1928 में देश को पहला ओलंपिक स्वर्ण जिताया

2 लगातार तीन ओलंपिक स्वर्ण पदक 1928, 1932 और 1936 में

3 अंतर्राष्ट्रीय मैच में 400  अधिक गोल

4 पद्म भूषण पुरुष्कार (1956) से समानित

 हमारे  youtube channal को subscribe करे 




राष्ट्रीय खेल दिवस क्यों मनाते है:

 राष्ट्रीय खेल दिवस का महत्व बहुत अधिक है, यह न केवल इस दिन को सेलिब्रेट करने के बारे में है बल्कि खेल और खेल की भावना का जश्न मनाने के बारे में है। यह उत्सव इस दिन के महत्व को समझने और खेलों के प्रति लोगों का ध्यान आकर्षित करने के लिए है। इस तरह के आयोजनों से युवाओं को रोजगार मिलता है और विभिन्न प्रतियोगिताओं में भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन के बारे में जागरूकता पैदा होती है। राष्ट्रीय खेल दिवस का मुख्य उद्देश्य खेलों के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना और मानव शरीर पर इसके लाभों को समझने के लिए लोगों का ध्यान आकर्षित करना है।




राष्ट्रीय खेल दिवस कैसे मनाया जाता है:

 राष्ट्रीय खेल दिवस विशेष रूप से पूरे भारत  में शिक्षण संस्थानों और खेल अकादमियों में मनाया जाता है। राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर विभिन्न प्रकार के खेलो का आयोजन किया जाता ता है। इनमें फुटबॉल, क्रिकेट, लॉन टेनिस, वॉलीबॉल, मैराथन, बास्केटबॉल जैसे कई खेल शामिल हैं। विभिन्न देश अपने ऐतिहासिक महत्व के अनुसार अपने पारंपरिक खेलों का आयोजन करते हैं। ज्यादातर स्कूल हर साल इस दिन वार्षिक खेल कार्यक्रम आयोजित करते हैं। राष्ट्रपति इस दिन खेल पुरुष्कार यथा  राजीव गांधी खेल रत्न, अर्जुन और द्रोणाचार्य पुरस्कार जैसे अवार्ड प्रदान करते हैं।


राष्ट्रीय खेल दिवस 2020 विशेष के विशेष तथ्य  

  • ·         आज भारत के महान हॉकी प्लेयर मेजर ध्यानचंद की 116वीं जयंती मनाई जा रही है।
  • ·         प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी राष्ट्रपति द्वारा खेल रत्न, अर्जुन, द्रोणाचार्य आदि अवार्ड्स से नामित खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
  • ·         कोरोनावायरस की वजह से इस बार वर्चुअल शो के माध्यम से सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
  • ·         इस  वर्ष हले राजीव गाँधी खेल रत्न अवार्ड 2020 के लिए पांच रोहित शर्मा, विनेश फोगाट, रानी रामपाल, मोनिका बत्रा और मरियप्पन थांगावेलु खिलाड़ियों को नामित किया गया। वहीं अर्जुन अवार्ड के लिए नामित 27 खिलाड़ियों को राष्ट्रपति ने सम्मानित किया गया |
  • ·         खेल रत्न अवार्ड के लिए इनामी राशि को बढ़ाकर 25 लाख कर दिया गया है, वहीं पहले ये इनामी राशि साढ़े 7 लाख रूपये थी।
  • ·         अर्जुन अवार्ड के लिए भी इनामी राशि 5 लाख से बढाकर 15 लाख रूपये कर दिया गया है।



 हमारा ब्लॉग आपको कैसा लगा कमेंट करके जरुर बताये 

                      Compiled By : Vijay Verma

Comments

Popular posts from this blog

REET 2021 Exam News Update

  राजस्थान शिक्षक  भर्ती परीक्षा REET 2021 Update   download Cyber Classes Android APP  20-Sept-2021: REET EXAM 2021 के admit card  में    त्रुटि सुधार का लिंक जारी  माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर राजस्थान द्वारा REET exam 2021 के एडमिट कार्ड  में    त्रुटि सुधार का लिंक आयोग की वेबसाइट पर  दे दिया है    Click here for data correction in admit card   Latest Update-17-Sept-2021: REET EXAM 2021 के एडमिट card अपलोड  माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर राजस्थान द्वारा REET exam 2021 के एडमिट कार्ड आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं Click here for download admit card   Latest Update-18-June-2021-:8:00 PM-: EWS अभ्यर्थियों के लिए आवेदन फार्म पुन ओपन किये  Update 16-June-2021-:8:00 PM-:  #रीट परीक्षा 26 सितंबर 2021 को आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। EWS अभ्यर्थियों के लिए आवेदन 21 जून से 5 जुलाई तक लिए जाएँगे। बहुत जल्द माध्यमिक शिक्षा बोर्ड संशोधित विज्ञप्ति जारी करेगा। Update-09-June-2021-:8:00 PM-...

Rajasthan Computer Teacher Recruitment News

  Rajasthan Computer Teacher Recruitment 2021 News Update 28-Aug-2021:  वित्त विभाग के द्वारा कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती को मिली मंजूरी  वित्त विभाग ने कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती को नियमित करने की स्वीकृति प्रदान कर दी है यह भर्ती 10453 पदों पर प्रस्तावित है  इससे  राजकीय विद्यालयों में प्रशिक्षित शिक्षकों के माध्यम से कम्प्यूटर शिक्षा की आवश्यकता की पूर्ति की जा सकेगी तथा बड़ी संख्या में युवाओं को कम्प्यूटर अनुदेशक के पद पर स्थायी रोजगार के अवसर मिल सकेंगे।   22-July-2021: कम्प्यूटर अनुदेशकों की नियमित भर्ती होगी  राज्य मंत्रिमंडल एवं मंत्रिपरिषद की बैठक में विद्यालयों के लिए कम्प्यूटर अनुदेशकों की नियमित भर्ती करने के लिए  सैद्धांतिक सहमति दी है जल्द ही होगी 10000 कंप्युटर अनुदेशक की भर्ती  19 June 2021: कम्प्यूटर शिक्षकों के नए कैडर के लिए 10,453 पदों का सृजन संविदा आधार पर आवश्यक तत्काल भर्ती के लिए स्वीकृति प्रदेश के राजकीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार और विद्यार्थियों को कम्प्यूटर शिक्षा से जोड़ने के उद्देश्य से राज्य सरकार...

अभियन्ता दिवस || Engineer’s day

  अभियन्ता दिवस || Engineer’s day   अभियन्ता दिवस (इंजीनियर्स डे) 15 सितम्बर को मनाया जाता हैं. यह दिन मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया का जन्म दिवस हैं , जो कि एक महान इंजिनियर थे , इसलिए उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए इस दिन को इंजीनियर्स डे के नाम पर समर्पित किया गया. इंजिनियर डे के द्वारा दुनिया के समस्त इंजिनियरों को सम्मान दिया जाता है. जिस प्रकार   डॉक्टर को सम्मान देने के लिए    डॉक्टर्स डे   मनाया   जाता है ,   टीचरों को सम्मान देने के लिए टीचर डे   मनाया जाता है ,   बच्चों को सम्मान देने के लिए बाल दिवस   मनाया जाता है , माता को सम्मान देने के लिए मदर्स डे मनाया जाता है , उसी तरह इंजिनियरों को भी एक दिन विशेष सम्मान दिया जाता है. आज के वक्त में दुनियाँ के हर क्षेत्र में इंजिनियर का नाम हैं. दुनियाँ की प्रगति में इंजिनियर का हाथ हैं फिर चाहे वो कोई भी फील्ड हो. तकनिकी ज्ञान के बढ़ने के साथ ही किसी भी देश का विकास होता हैं. इस तरह पिछले दशक की तुलना में...