Download Cyber Classes Android App from playstore

Skip to main content

ATM Card

 

ATM Card

पहले लोग पैसा निकालने के लिए बैंक जाते थे और लम्बी-लम्बी लाइनों में लगते थे और भी लोगों को कई दिकातों का सामना करना पढ़ता था. इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए बैंक ने ATM मशीन और ATM से पैसा निकलने के लिए क्रेडिट या डेबिट कार्ड को लागू किया. अब लोग बैंक ना जाकर ATM से अपना पैसा निकालने लगे हैं. यानी ये कार्ड एक प्रकार से Payment Gateway Card है

ATM Card दो प्रकार के होते है

डेबिट कार्ड

डेबिट कार्ड (debit card) को एक प्लास्टिक कार्ड होता है जो उपयोगकर्ता के बैंक खाते से जुड़ा होता है और डेबिट कार्ड हम  किसी भी ATM मशीन से पैसे निकाल सकते हैं  इसका उपयोग ऑनलाइन खरीदारी, ऑनलाइन बिल पेमेंट्स आदि के लिए भी किया जाता है डेबिट कार्ड से हम उपलब्ध बैलेंस और कार्ड की प्रतिदिन सीमा के अनुसार ही पैसे निकले जा सकते है

क्रेडिट कार्ड

क्रेडिट कार्ड भी देखने में डेबिट कार्ड की तरह होता है लेकिन उपयोग के आधार पर यह डेबिट कार्ड से भिन्न होता है क्रेडिट कार्ड की निम्न विशेषताए होते है –

·         क्रेडिट कार्ड की एक लिमिट सेट की होते है उस लिमिट के अनुसार उपयोगकर्ता transaction कर सकता है

·         क्रेडिट कार्ड के लिए बैंक अकाउंट होना जरुरी नहीं है

·         क्रेडिट कार्ड के द्वारा आप मासिक किस्तों (EMI) में भुगतान किया जा सकता है

·         क्रेडिट कार्ड एक बिल पीरियड होता है जिसके अन्दर भुगतान नहीं होने पर पेनल्टी भरनी पड़ती है

·         क्रेडिट कार्ड को डेबिट कार्ड की तरह बैंक खाते से भी लिंक किया जा सकता है लेकिन यदि आपके बैंक अकाउंट पैसे ना हो और तो भी  क्रेडिट कार्ड की लिमिट तक भुगतान किया जा सकता है

·         सुरक्षा के लिहाज से भी क्रेडिट कार्ड डेबिट कार्ड की तुलना में बेहतर होता है

तकनीक के आधार पर ATM Card 3 प्रकार के होते है

Magnetic Strip ATM Card

मैग्नेटिक कार्ड में कार्ड की सभी सूचनाये एक मैग्नेटिक स्ट्रिप में स्टोर कर दी जाती है इसका प्रयोग ATM / स्वाइप मशीन के द्वारा किया जा सकता है लेकिन आजकल सभी बैंक ने इस प्रकार के कार्ड प्रयोग बंद कर दिया है इस प्रकार के कार्ड की कॉपी स्कीमिंग devices की मदद से आसानी से की जा सकती है इसलिए सुरक्षा कारणों से इनका प्रयोग बंद कर दिया है

EMV micro Chip Enable Card

EMV का पूरा नाम  Europay, MasterCard, and Visa है इस प्रकार के कार्ड में एक माइक्रोचिप लगायी जाती है जिसमे उपयोगकर्ता की सभी गोपनीय जानकारी सुरक्षित राखी जाती है मैग्नेटिक स्ट्रिप कार्ड की तुलना में यह अधिक सुरक्षित होता है इसलिए आजकल यह ज्यदा लोकप्रिय है इस प्रकार के कार्ड से डाटा चोरी करना काफी मुस्किल होता है यह चिप एंड पिन टेक्नोलॉजी पर काम करता है जिसमे Advanced cryptography का प्रयोग करके हर बार  unique transaction codes होता है जिससे डाटा क्लोनिंग करना मुसकिल होता है

Wifi Card Card / Contactless Card

कॉन्टैक्टलेस या वाईफाई कार्ड एक चिप सक्षम रेडियो फ्रीक्वेंसी एंटीना एम्बेडेड डेबिट कार्ड है। इस कार्ड का उपयोग पूरे विश्व में सभी एनएफसी सक्षम संपर्क रहित टर्मिनल में किया जा सकता है।कॉन्टैक्टलेस कार्ड को ब्लूटूथ या वाईफाई से जोड़ा जा सकता है। यह एनएफसी-सक्षम वस्तुओं के बीच कम से कम 4 सेंटीमीटर की दूरी पर संचार की अनुमति देता है और कार्ड को स्वाइप किए बिना भुगतान किया जाता है। उन्नत तकनीक के साथ, संपर्क रहित कार्ड अपने जोखिम और लाभों के साथ आता है। यह सबसे सुरक्षित कार्ड तकनीक मानी जाती है इसमें कार्ड चोरी या गूम होने पर अनाधिकृत तरीके से एनएफसी (नियर फील्ड कम्युनिकेशन) और आरएफआईडी (रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन) के माध्यम से कार्ड को स्वाइप किए बिना लेनदेन कर सकता है

जानिए कार्ड पर लिखे 16 अंकों के नंबर को

डेबिट कार्ड के आगे के हिस्से में 16 अंकों का नंबर लिखा होता है. पहले 6 अंक बैंक आइडेंटिफिकेशन नंबर (Bank Identification number) होते हैं और बाद के 10 अंक कार्डधारक का यूनिक अकाउंट नंबर (Unique account number) होता  है. यहाँ तक की डेबिट कार्ड पर बना ग्लोबल होलोग्राम (Global Hologram) एक ऐसा सुरक्षा होलोग्राम है, जिसकी नकल करना बहुत मुश्किल होता है. यह थ्री डाइमेंशनल (three dimensional) होता है. डेबिट कार्ड पर एक्सपायरी डेट व ईयर भी लिखा होता है ताकि यह ध्यान मे रहे कि इस डेट के बाद कार्ड काम नहीं करेगा.

डेबिट कार्ड पर लिखे पहले नंबर का क्या अर्थ है?

पहला नंबर उस इंडस्ट्री को दर्शाता है, जिसने कार्ड जारी किया है, इसे मेजर इंडस्ट्री आइडेंटिफायर [Major Industry Identifier,(MII)] कहते हैं . जैसे की बैंक, पेट्रोलियम कंपनी आदी . अलग-अलग इंडस्ट्री के लिए यह अलग-अलग होता है.

वो इंडस्ट्रीज जो MII कोड जारी करती हैं:

0 - ISO और अन्य इंडस्ट्री, 1 - एयरलाइन्स, 2 - एयरलाइन्स और अन्य इंडस्ट्री, 3 - ट्रैवल्स और इंटरटेनमेंट (अमेरिकन एक्सप्रेस या फूड क्लब), 4 - बैंकिंग और फाइनेंस (वीजा), 5 - बैंकिंग और फाइनेंस (मास्टर कार्ड), 6 - बैंकिंग और मर्चेंडाइजिंग, 7 - पेट्रोलियम, 8 - टेलिकम्युनिकेशन्स और अन्य इंडस्ट्री, 9 - नेशनल असाइनमेंट

डेबिट कार्ड पर लिखे हुए पहले 6 नंबर का क्या अर्थ है:

डेबिट कार्ड के पहले 6 नंबर उस कंपनी को दर्शाता है जो कार्ड जारी करती है. इसको Issuer Identification Number (IIN) कहते हैं .

कंपनी IIN

मास्टर कार्ड = 5XXXXX

वीजा = 4XXXXX

अब 7 नंबर से लेकर आखरी नंबर को छोड़कर यानी 7 से 15 नंबर तक :

7 नंबर से लेकर कार्ड के आखरी नंबर को छोड़कर यह आपके बैंक अकाउंट नंबर के साथ लिंक रहता है. हम इसे बैंक अकाउंट नंबर नही कह सकते है पर यह नंबर बैंक के अकाउंट से लिंक रहता है. लेकिन चिंता करने कि बात नहीं है, यह नंबर आपके अकाउंट और आपके बारें मे कुछ भी खुलासा नहीं करता है . यह बस कार्ड जारीकर्ता द्वारा आवंटित किया गया है और पूरी तरह से इसको अद्वितीय रखा गया है .

अब डेबिट कार्ड के आखरी नंबर के बारे मे देखतें है

डेबिट कार्ड का आखरी नंबर चेक डिजिट (check digit) नाम से जाना जाता है. इससे यह पता चलता है कि कार्ड वैलिड (valid) है या नहीं .

डेबिट कार्ड के पीछे CVV(Card Verification value) No.

ऑनलाइन खरीदारी करते समय, सीवीवी (CVV) नंबर की जरुरत पढ़ती है, ताकि transaction सही से हो सके. CVV तीन अंकों की संख्या होती है जोकि कार्ड के पीछे दी जाती है, यह आमतौर पर हस्ताक्षर पट्टी के पास स्थित है और इटैलिक में हाइलाइटेड होती है. साइबर ठग इसी के जरिये आपके कार्ड से पैसे चोरी करते है इसको किसी को भी नहीं बताना चाहिए

****

Compiled By : Vijay Verma

RuPay Card, VISA Card और MasterCard के बीच क्या अंतर है?

कार्ड सुरक्षा योजना || Card Protection Plan(CPP)

Cyber Security : Phishing Attack || साइबर सुरक्षा : फिशिंग अटैक

सुरक्षित ऑनलाइन लेनदेन || Secure Online Transections

 

Download CYBER CLASSES Android App

 

Comments

Popular posts from this blog

Myths about Covid -19

Myths about Covid-19 1 Can Covid-19 be transmitted through goods produced in countries where there is ongoing transmission?  Explain: Although it can last on surfaces for many hours, but the environment, transportation and varying temperatures during shipment make it difficult for the virus to remain active. If you feel the surface may be contaminated, clean it with a disinfectant and wash your hands after touching it.   2 Can Covid-19 be transmitted through mosquitoes? Explain:  There is no evidence that the novel coronavirus can be transmitted through mosquitoes. The virus can be spread through droplets from coughing, sneezing or a patient’s saliva. 3 How can we be sure that our clothes don’t spread coronavirus 2019? Explain:  Besides showering every day, you should wash your clothes using detergent or soap in 60-90 ํC water or add bleach. Dry the clothes in a high temperature dryer or in the sun. 4 Can drinking alcohol help prevent Covid-19? Explain:...

Rajasthan Computer Teacher Recruitment News

  Rajasthan Computer Teacher Recruitment 2021 News Update 28-Aug-2021:  वित्त विभाग के द्वारा कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती को मिली मंजूरी  वित्त विभाग ने कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती को नियमित करने की स्वीकृति प्रदान कर दी है यह भर्ती 10453 पदों पर प्रस्तावित है  इससे  राजकीय विद्यालयों में प्रशिक्षित शिक्षकों के माध्यम से कम्प्यूटर शिक्षा की आवश्यकता की पूर्ति की जा सकेगी तथा बड़ी संख्या में युवाओं को कम्प्यूटर अनुदेशक के पद पर स्थायी रोजगार के अवसर मिल सकेंगे।   22-July-2021: कम्प्यूटर अनुदेशकों की नियमित भर्ती होगी  राज्य मंत्रिमंडल एवं मंत्रिपरिषद की बैठक में विद्यालयों के लिए कम्प्यूटर अनुदेशकों की नियमित भर्ती करने के लिए  सैद्धांतिक सहमति दी है जल्द ही होगी 10000 कंप्युटर अनुदेशक की भर्ती  19 June 2021: कम्प्यूटर शिक्षकों के नए कैडर के लिए 10,453 पदों का सृजन संविदा आधार पर आवश्यक तत्काल भर्ती के लिए स्वीकृति प्रदेश के राजकीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार और विद्यार्थियों को कम्प्यूटर शिक्षा से जोड़ने के उद्देश्य से राज्य सरकार...

RuPay Card, VISA Card और MasterCard के बीच क्या अंतर है?

  RuPay Card, VISA Card और MasterCard के बीच क्या अंतर है ?             आजकल डिजिटल के दौर में हम सभी कैशलेस या ऑनलाइन पेमेंट करना चाहते हैं और इसके लिए हम या तो क्रेडिट कार्ड या फिर डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं. क्या आपने कभी ध्यान दिया है कि क्रेडिट या डेबिट कार्ड पर RuPay Card, Visa Card या MasterCard लिखा होता है , भले ही हमने यह किसी भी बैंक से लिया हो. ऐसा क्यों होता है , क्या इनके बीच में कोई अंतर है , क्या RuPay Card अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है , इत्यादि के बारे में आइये इस लेख के माध्यम से अध्ययन करते हैं. पहले लोग पैसा निकालने के लिए बैंक जाते थे और लम्बी-लम्बी लाइनों में लगते थे और भी लोगों को कई परेशानी  का सामना करना पढ़ता था. इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए बैंक ने ATM मशीन और ATM से पैसा निकलने के लिए क्रेडिट या डेबिट कार्ड को लागू किया. इसको प्राप्त करने के लिए बैंक में apply करना पढ़ता है. अब लोग बैंक ना जाकर ATM से अपना पैसा निकालने लगे हैं. यानी ये कार्ड एक प्रकार से Payment Gateway Card है V...