Download Cyber Classes Android App from playstore

Skip to main content

15 Interesting fact about ATM || ATM के बारे में 15 रोचक तथ्य

 

ATM के बारे में 15 रोचक तथ्य

वर्तमान युग में एटीएम का प्रयोग मानव दिनचर्या का महत्त्वपूर्ण अंग बन गया है। यह मशीन एक ऐसा टेलिकम्यूनिकेटिड व कंप्यूटराइस्ड उपकरण है जो ग्राहकों को वित्तीय हस्तांतरण से जुड़ी सेवाएं मुहैया कराता है। इस हस्तांतरण प्रक्रिया में ग्राहक को कैशियर, क्लर्क या बैंक टैलर की मदद की आवश्यकता नहीं होती है। लेकिन क्या आपको पता है कि ATM का आविष्कार कब और किसने किया था? यदि आपका उत्तर नहीं है तो आइये इस लेख में हम आपको ATM के आविष्कार एवं इसके प्रयोग से संबंधित 15 रोचक तथ्यों की जानकारी दे रहे हैं:

1. ATM का आविष्कार:

ATM को स्कॉटलैंड के निवासी जॉन शेफर्ड बैरन ने बनाया था| 1965 में एक दिन पैसे निकालने के लिए  बैंक में  की देरी से पहुंचे और बैंक बंद हो गया | इसके बाद जॉन शेफर्ड बैरन ने सोचा कि क्यों ना एक ऐसी मशीन बनाई जाय जिससे 24 घंटे पैसे निकाले जा सके| इसी सोच के साथ जॉन शेफर्ड बैरन ने लगभग 2 साल में पहला ATM मशीन का निर्माण किया|

2. पहला ATM:

कैश निकालने वाला पहला ATM 27 जून 1967 को लंदन के बारक्लेज बैंक में लगाया गया था| इसके पहले ग्राहक कॉमेडी एक्टर रेग वरने थे|

3. ATM का पिन नंबर:

जॉन शेफर्ड बैरन ATM का पिन नंबर 6 डिजिट में रखना चाहते थे, लेकिन उनकी पत्नी कैरोलिन को 6 डिजिट याद नहीं होते थे| इसलिए पिन नंबर 4 डिजिट का तय किया गया|

4. भारत में पहला ATM:

भारत में पहली बार ATM की सर्विस 1987 में शुरू की गई थी| सर्वप्रथम हांगकांग एंड शंघाई बैंकिंग कॉर्पोरेशन (HSBC) ने इस मशीन को मुंबई में लगाया था|

5. ATM से सोने की निकासी:

ATM से सिर्फ पैसे ही नहीं, बल्कि गोल्ड भी निकलता है| पहली गोल्ड-प्लेट निकलने वाली मशीन आबूधावी के अमीरात पैलेस होटल की लॉंबी में लगाई गई थी| इससे 320 तरह के गोल्ड आइटम निकाले जा सकते थे|

6. तैरने वाला ATM:

तैरने वाला पहला ATM केरल के कोच्चि में लगाया गया था| यह मशीन स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा लगाई गई थी| इसकी देखरेख केरल शिपिंग एंड इनलैंड नेविगेशन कॉर्पोरेशन (KSINC) कंपनी द्वारा की जाती थी|

7. बिना अकाउंट का ATM:

यूरोप के देश रोमानिया में बिना बैंक खाते के भी ATM का इस्तेमाल किया जा सकता है| हालांकि, भारत समेत कई देशों में अभी इस तरह की सुविधा उपलब्ध नहीं है|

8. बायोमेट्रिक ATM:

ब्राजील में बैंकिंग ट्रांजेक्शन और पासवर्ड को ज्यादा सेफ बनाने के लिए बायोमेट्रिक ATM का इस्तेमाल किया जाता है| इन ATM  पर यूजर को पहले फिंगर स्कैन करना पड़ता है|

9. ATM के नाम:

ATM को कई अलग-अलग नामों से जाना जाता है| ब्रिटेन और न्यूजीलैंड में इसे कैशप्वाइंट या कैश मशीन कहते हैं| वहीं ऑस्ट्रेलिया और कनाडा में इसे मनी मशीन कहते हैं|

10. कार्ड खाने वाला ATM:

1968 में बारक्लेज बैंक में लगाए गए ATM से पैसे निकलने के लिए कार्ड का इस्तेमाल होता था| ये कार्ड बैंक से लेना पड़ता था| हालांकि कार्ड मशीन के अन्दर ही रह जाता था और हर बार नया कार्ड लेना पड़ता था|

11. 4 डिजिट वाले पिन नंबर के कॉम्बिनेशन:

4 डिजिट के पिन के 0 से 9 के बीच 10,000 संभव एवं वैलिड पासवर्ड का कॉम्बिनेशन मौजूद है| इनमे सबसे कॉमन 1234, 1111 और 0000 है| वहीं सबसे कम यूज होने वाला पासवर्ड 8068 है|

12. चोरों से सुरक्षा:

यदि कोई पैसा चोरी करने के इरादे से पूरी ATM को उठाकर ले जाए तो इसे लेकर ज्यादा दूर नहीं जा सकता है| दरअसल इस मशीन में एक चिप इनस्टॉल रहता है जिसे GPS से ट्रैक किया जा सकता है|

13. ATM में इंक:

ATM के अन्दर जिस जगह पर नोट रहते हैं वहां पर एक नीली इंक वाली बोतल रहती है| यदि कोई जबरदस्ती नोट निकालने की कोशिश करता है या फिर मशीन तोड़ता है, तो ये इंक नोट पर फैल जाती है|

14. सबसे ऊँचा ATM:

दुनिया का सबसे ऊँचा ATM  नाथू-ला में है| इसकी ऊँचाई समुद्र तल से 14,300 फीट है| इसे यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा संचालित किया जाता है| यह ATM भारत-चीन सीमा पर मौजूद सेना के जवानों के लिए है|

15. ATM के इन्वेन्टर का जन्म स्थान भारत:

जॉन शेफर्ड बैरन का जन्म 23 जून 1925 को भारत के शिलाँग (मेघालय) में हुआ था| उनके पिता विल्फ्रेड बैरन चिटगांव पोर्ट कमिश्नर्स के चीफ इंजिनियर थे|

****

Download CYBER CLASSES Android App

RuPay Card, VISA Card और MasterCard के बीच क्या अंतर है?

कार्ड सुरक्षा योजना || Card Protection Plan(CPP)

Cyber Security : Phishing Attack || साइबर सुरक्षा : फिशिंग अटैक

सुरक्षित ऑनलाइन लेनदेन || Secure Online Transections

ATM Card


Comments

Popular posts from this blog

REET 2021 Exam News Update

  राजस्थान शिक्षक  भर्ती परीक्षा REET 2021 Update   download Cyber Classes Android APP  20-Sept-2021: REET EXAM 2021 के admit card  में    त्रुटि सुधार का लिंक जारी  माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर राजस्थान द्वारा REET exam 2021 के एडमिट कार्ड  में    त्रुटि सुधार का लिंक आयोग की वेबसाइट पर  दे दिया है    Click here for data correction in admit card   Latest Update-17-Sept-2021: REET EXAM 2021 के एडमिट card अपलोड  माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर राजस्थान द्वारा REET exam 2021 के एडमिट कार्ड आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं Click here for download admit card   Latest Update-18-June-2021-:8:00 PM-: EWS अभ्यर्थियों के लिए आवेदन फार्म पुन ओपन किये  Update 16-June-2021-:8:00 PM-:  #रीट परीक्षा 26 सितंबर 2021 को आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। EWS अभ्यर्थियों के लिए आवेदन 21 जून से 5 जुलाई तक लिए जाएँगे। बहुत जल्द माध्यमिक शिक्षा बोर्ड संशोधित विज्ञप्ति जारी करेगा। Update-09-June-2021-:8:00 PM-...

Rajasthan Computer Teacher Recruitment News

  Rajasthan Computer Teacher Recruitment 2021 News Update 28-Aug-2021:  वित्त विभाग के द्वारा कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती को मिली मंजूरी  वित्त विभाग ने कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती को नियमित करने की स्वीकृति प्रदान कर दी है यह भर्ती 10453 पदों पर प्रस्तावित है  इससे  राजकीय विद्यालयों में प्रशिक्षित शिक्षकों के माध्यम से कम्प्यूटर शिक्षा की आवश्यकता की पूर्ति की जा सकेगी तथा बड़ी संख्या में युवाओं को कम्प्यूटर अनुदेशक के पद पर स्थायी रोजगार के अवसर मिल सकेंगे।   22-July-2021: कम्प्यूटर अनुदेशकों की नियमित भर्ती होगी  राज्य मंत्रिमंडल एवं मंत्रिपरिषद की बैठक में विद्यालयों के लिए कम्प्यूटर अनुदेशकों की नियमित भर्ती करने के लिए  सैद्धांतिक सहमति दी है जल्द ही होगी 10000 कंप्युटर अनुदेशक की भर्ती  19 June 2021: कम्प्यूटर शिक्षकों के नए कैडर के लिए 10,453 पदों का सृजन संविदा आधार पर आवश्यक तत्काल भर्ती के लिए स्वीकृति प्रदेश के राजकीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार और विद्यार्थियों को कम्प्यूटर शिक्षा से जोड़ने के उद्देश्य से राज्य सरकार...

अभियन्ता दिवस || Engineer’s day

  अभियन्ता दिवस || Engineer’s day   अभियन्ता दिवस (इंजीनियर्स डे) 15 सितम्बर को मनाया जाता हैं. यह दिन मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया का जन्म दिवस हैं , जो कि एक महान इंजिनियर थे , इसलिए उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए इस दिन को इंजीनियर्स डे के नाम पर समर्पित किया गया. इंजिनियर डे के द्वारा दुनिया के समस्त इंजिनियरों को सम्मान दिया जाता है. जिस प्रकार   डॉक्टर को सम्मान देने के लिए    डॉक्टर्स डे   मनाया   जाता है ,   टीचरों को सम्मान देने के लिए टीचर डे   मनाया जाता है ,   बच्चों को सम्मान देने के लिए बाल दिवस   मनाया जाता है , माता को सम्मान देने के लिए मदर्स डे मनाया जाता है , उसी तरह इंजिनियरों को भी एक दिन विशेष सम्मान दिया जाता है. आज के वक्त में दुनियाँ के हर क्षेत्र में इंजिनियर का नाम हैं. दुनियाँ की प्रगति में इंजिनियर का हाथ हैं फिर चाहे वो कोई भी फील्ड हो. तकनिकी ज्ञान के बढ़ने के साथ ही किसी भी देश का विकास होता हैं. इस तरह पिछले दशक की तुलना में...