Download Cyber Classes Android App from playstore

Skip to main content

Netaji Subhash Chandra Bose || नेताजी सुभाष चंद्र बोस

 

नेताजी सुभाष चंद्र बोस || Netaji Subhash Chandra Bose

23 जनवरी 1897 - 18 अगस्त 1945



प्रारंभिक जीवन

नेताजी का जन्म 23 जनवरी 1897 में उड़ीसा के कटक शहर में हुआ था। उनके पिता जानकी नाथ बोस प्रख्यात वकील थे। उनकी माता प्रभावती देवी सती और धार्मिक महिला थीं। प्रभावती और जानकी नाथ की 14 संतानें थीं जिसमें छह बेटियां और आठ बेटे थे। सुभाष उनमें से नवें स्थान पर थे। सुभाष बचपन से ही पढ़ने में होनहार थे। उन्होंने दसवीं की परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया था और स्नातक में भी वो प्रथम आए थे। उन्होंने भी सेना में भर्ती होने का प्रयास किया परंतु आंखें खराब होने के कारण उनको अयोग्य घोषित कर दिया गया। वे स्वामी विवेकानंद के अनुनायक थे। अपने परिवार की इच्छा के अनुसार वर्ष 1919 में वे भारतीय प्रशासनिक सेवा की तैयारी के लिए इंग्लैंड पढ़ने गये।

शिक्षा

·         बोस एक संभ्रात परिवार से थे इसलिए इन्हें अच्छी शिक्षा प्राप्त हुई थी।

·         इन्होंने कलकत्ता के स्कॉटिश चर्च कॉलेज से उन्होंने दर्शनशास्त्र में स्नातक की डिग्री हासिल की थी।

·         साल 1919 में वे भारतीय प्रशासनिक सेवा की तैयारी के लिए इंग्लैंड पढ़ने गए।


·         इन्होंने भारतीय प्रशासनिक सेवा के लिए 1920 में आवेदन किया और इस परीक्षा में चौथा स्थान हासिल किया। लेकिन भारत मां के इस दुलारे बेटे ने जब जलियावाला बाग वाला नरसंहार देखा तो इनका मन व्यथित हो गया और इन्होंने 1921 में प्रशासनिक सेवा से इस्तीफा दे दिया।

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में शामिल हुए

इसके बाद बोस महात्मा गांधी जी के संपर्क में आए और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में शामिल हुए। गांधी जी के निर्देशानुसार उन्होंने देशबंधु चितरंजन दास के साथ काम करना शुरू किया। 1928 में जब साइमन कमीशन आया तब कांग्रेस ने इसका विरोध किया। 1928 में कांग्रेस का वार्षिक अधिवेशन मोतीलाल नेहरू की अध्यक्षता में कोलकाता में हुआ। उस दौरान गांधी जी पूर्ण स्वराज की मांग से सहमत नहीं थे, वहीं सुभाष को और जवाहर लाल नेहरू को पूर्ण स्वराज की मांग से पीछे हटना मंजूर नहीं था। अन्त में यह तय किया गया कि अंग्रेज सरकार को डोमिनियन स्टेटस देने के लिये एक साल का वक्त दिया जाये। अगर एक साल में अंग्रेज सरकार ने यह मांग पूरी नहीं की तो कांग्रेस पूर्ण स्वराज की मांग करेगी। परन्तु अंग्रेज़ सरकार ने यह मांग पूरी नहीं की इसलिये 1930 में जब कांग्रेस का वार्षिक अधिवेशन जवाहरलाल नेहरू की अध्यक्षता में लाहौर में हुआ और वहां तय किया गया कि 26 जनवरी का दिन स्वतन्त्रता दिवस के रूप में मनाया जाएगा।

1930 में उन्होंने इंडीपेंडेंस लीग का गठन किया। सन 1930 के ‘सिविल डिसओबिडेंस’ आन्दोलन के दौरान सुभाष को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। गांधीजी-इरविन पैक्ट के बाद 1931 में उनकी रिहाई हुई| सुभाष ने गाँधी-इरविन पैक्ट का विरोध किया और  ‘सिविल डिसओबिडेंस’ आन्दोलन को रोकने के फैसले से भी वह खुश नहीं थे|

26 जनवरी 1931 26 जनवरी 1931 को कोलकाता में राष्ट्र ध्वज फहराकर सुभाष एक विशाल मोर्चे का नेतृत्व कर रहे थे तभी पुलिस ने उन पर लाठी चलायी और उन्हें घायल कर जेल भेज दिया। जब सुभाष जेल में थे तब गांधी जी ने अंग्रेज सरकार से समझौता किया और सब कैदियों को रिहा करवा दिया। लेकिन अंग्रेज सरकार ने भगत सिंह जैसे क्रान्तिकारियों को रिहा करने से साफ इंकार कर दिया। सुभाष चाहते थे कि इस विषय पर गांधीजी अंग्रेज सरकार के साथ किया गया समझौता तोड़ दें। लेकिन गांधीजी अपनी ओर से दिया गया वचन तोड़ने को राजी नहीं थे। अंग्रेज सरकार अपने स्थान पर अड़ी रही और भगत सिंह व उनके साथियों को फांसी दे दी गयी। भगत सिंह को न बचा पाने पर सुभाष बोस गांधी जी और कांग्रेस से नाराज हो गए।

राष्ट्रीय योजना समिति

सुभाष को जल्द ही 'बंगाल अधिनियम' के अंतर्गत दोबारा जेल में डाल दिया गया। इस दौरान उनको करीब एक साल तक जेल में रहना पड़ा और बाद में बीमारी की वजह से उनको जेल से रिहाई मिली। उनको भारत से यूरोप भेज दिया गया। वहां उन्होंने, भारत और यूरोप के मध्य राजनैतिक और सांकृतिक संबंधों को बढ़ाने के लिए कई शहरों में केंद्र स्थापित किये, उनके भारत आने पर पाबंदी होने बावजूद वो भारत आए और परिणामतः उन्हें 1 साल के लिए जेल जाना पड़ा । 1937 के चुनावों के बाद कांग्रेस पार्टी 7 राज्यों में सत्ता में आई और इसके बाद सुभाष को रिहा किया गया| इसके कुछ समय बाद सुभाष कांग्रेस के हरिपुरा अधिवेशन (1938) में अध्यक्ष चुने गए, अपने कार्यकाल के दौरान सुभाष ने ‘राष्ट्रीय योजना समिति' का गठन किया। 1939 के त्रिपुरी अधिवेशन में सुभाष को दोबारा अध्यक्ष चुन लिया गया, इस बार सुभाष का मुकाबला पट्टाभि सीतारमैया से था। सीतारमैया को गांधीजी का पूर्ण समर्थन प्राप्त था फिर भी 203 मतों से सुभाष चुनाव जीत गए। लेकिन गांधी जी ने पट्टाभि सीतारमैय्या की हार को अपनी हार बताकर अपने साथियों से कह दिया कि अगर वें सुभाष के तरीकों से सहमत नहीं हैं तो वें कांग्रेस से हट सकतें हैं। इसके बाद कांग्रेस कार्यकारिणी के 14 में से 12 सदस्यों ने इस्तीफा दे दिया।


कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा

1939 का वार्षिक कांग्रेस अधिवेशन त्रिपुरी में हुआ। इस अधिवेशन के समय सुभाषबाबू तेज बुखार से इतने बीमार हो गये थे कि उन्हें स्ट्रेचर पर लिटाकर अधिवेशन में लाना पड़ा। गांधी स्वयं भी इस अधिवेशन में उपस्थित नहीं रहे और उनके साथियों ने भी सुभाष को कोई सहयोग नहीं दिया। अधिवेशन के बाद सुभाष ने समझौते के लिए बहुत कोशिश की लेकिन गांधी और उनके साथियों ने उनकी एक न मानी। परिस्थिति ऐसी बन गयी कि सुभाष कुछ काम ही न कर पाये। आखिर में तंग आकर 29 अप्रैल 1939 को सुभाष ने कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया।

फॉरवर्ड ब्लॉक 3 मई 1939 को सुभाष ने कांग्रेस के अन्दर ही फॉरवर्ड ब्लॉक के नाम से अपनी पार्टी की स्थापना की। कुछ दिन बाद सुभाष को कांग्रेस से ही निकाल दिया गया। बाद में फॉरवर्ड ब्लॉक अपने आप एक स्वतन्त्र पार्टी बन गयी। द्वितीय विश्वयुद्ध शुरू होने से पहले से ही फॉरवर्ड ब्लॉक ने स्वतन्त्रता संग्राम को और अधिक तीव्र करने के लिये जन जागृति शुरू की। फॉरवर्ड ब्लॉक के सभी मुख्य नेताओं को कैद कर लिया गया। द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान सुभाष जेल में निष्क्रिय रहना नहीं चाहते थे। सरकार को उन्हें रिहा करने पर मजबूर करने के लिये सुभाष ने जेल में आमरण अनशन शुरू कर दिया। हालत खराब होते ही सरकार ने उन्हें रिहा कर दिया। मगर अंग्रेज सरकार यह भी नहीं चाहती थी कि सुभाष युद्ध के दौरान मुक्त रहें। इसलिये सरकार ने उन्हें उनके ही घर पर नजरबन्द कर लिया गया।

'आजाद हिंद फौज'

‘आजाद हिंद फौज' का गठन जनवरी 1941 में सुभाष अपने घर से भागने में सफल हो गए और अफगानिस्तान के रास्ते जर्मनी पहुंच गए। उन्होंने ब्रिटिश राज को भारत से निकालने के लिए जर्मनी और जापान से मदद की गुहार लगायी। जनवरी 1942 में उन्होंने रेडियो बर्लिन से प्रसारण करना शुरू किया जिससे भारत के लोगों में उत्साह बढ़ा। वर्ष 1943 में वो जर्मनी से सिंगापुर आए। पूर्वी एशिया पहुंचकर उन्होंने रास बिहारी बोस से 'आजाद हिंद फौज' कमान लिया और  नारा दिया था कि तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा। इसके बाद सुभाष को 'नेताजी' कहा जाने लगा।


नेताजी ने 'दिल्ली चलो' का नारा दिया द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान आज़ाद हिन्द फौज ने जापानी सेना के सहयोग से भारत पर आक्रमण किया। अपनी फौज को प्रेरित करने के लिये नेताजी ने 'दिल्ली चलो' का नारा दिया। दोनों फौजों ने अंग्रेजों से अंडमान और निकोबार द्वीप जीत लिये। यह द्वीप आर्जी-हुकूमते-आज़ाद-हिन्द के अनुशासन में रहे। नेताजी ने इन द्वीपों को 'शहीद द्वीप' और 'स्वराज द्वीप' का नया नाम दिया। दोनों फौजों ने मिलकर इंफाल और कोहिमा पर आक्रमण किया। लेकिन बाद में अंग्रेजों का पलड़ा भारी पड़ा और दोनों फौजों को पीछे हटना पड़ा।

गांधी जी को 'राष्ट्रपिता' कहा 6 जुलाई 1944 को आजाद हिन्द रेडियो पर अपने भाषण के माध्यम से गांधी को सम्बोधित करते हुए नेताजी ने जापान से सहायता लेने का अपना कारण और आर्जी-हुकूमते-आज़ाद-हिन्द और आज़ाद हिन्द फौज की स्थापना के उद्देश्य के बारे में बताया। इस भाषण के दौरान नेताजी ने गांधी जी को 'राष्ट्रपिता' कहा तभी गांधीजी ने भी उन्हें नेताजी कहा।

मृत्यु

ऐसा माना जाता है कि 18 अगस्त 1945 में एक विमान दुर्घटना में उनकी मृत्यु ताईवान में हो गयी परंतु उसका दुर्घटना का कोई साक्ष्य नहीं मिल सका। सुभाष चंद्र की मृत्यु आज भी विवाद का विषय है और भारतीय इतिहास सबसे बड़ा संशय है।

 
उपलब्धियां

सुभाष चन्द्र बोस ने ‘तुम मुझे खून दो मैं तुम्हे आज़ादी दूंगा’ और ‘जय हिन्द’ जैसे प्रसिद्द नारे दिए, भारतीय प्रशासनिक सेवा की परीक्षा पास की, 1938 और 1939 में कांग्रेस के अध्यक्ष चुने गए, 1939 में फॉरवर्ड ब्लाक का गठन किया, अंग्रेजों को देश से निकालने के लिए ‘आजाद हिन्द फ़ौज’ की स्थापना की|

सुभाष चंद्र बोस को ‘नेता जी’ भी बुलाया जाता है। वह भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के एक प्रख्यात नेता थे| हालाँकि देश की आज़ादी में योगदान का ज्यादा श्रेय महात्मा गाँधी और नेहरु को दिया जाता है मगर सुभाष चन्द्र बोस का योगदान भी किसी से कम नहीं था|

Compiled by: vijay verma

Source : Web

 

 

Download Cyber Classes Android app for free

Topic wise pdf notes

Video tutorials

Paper analysis

Previews years paper

Tentative answer key

10th and 12th classes notes

RPSC and RSSMB Exams

Banking and SSC Exams

 

Comments

Post a Comment

If you have any doubt . then writes us

Popular posts from this blog

International-National Days in December

    महत्तवपूर्ण दिवस  🔵 1 दिसंबर -- विश्व एड्स दिवस 🔵 2 दिसंबर -- कंप्यूटर साक्षरता दिवस 🔵 2 दिसंबर – राष्ट्रीय प्रदुषण नियंत्रण दिवस 🔵 2 दिसंबर -- अंतरराष्ट्रीय दासता उन्मूलन दिवस   🔵 3 दिसंबर -- अन्तर्राष्ट्रीय विकलांगता जन दिवस 🔵 4 दिसंबर -- नौसेना दिवस 🔵 4 दिसंबर -- रासायनिक दुर्घटना निवारण दिवस 🔵 5 दिसंबर -- विश्व मृदा दिवस 🔵 5 दिसंबर -- अन्तर्राष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस 🔵 6 दिसंबर -- नागरिक सुरक्षा दिवस 🔵 6 दिसंबर – महापरिनिर्वाण   दिवस ( Death anniversary of Dr B.R. Ambedkar) 🔵 7 दिसंबर -- झंडा दिवस   🔵 7 दिसंबर -- अन्तर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन दिवस 🔵 10 दिसंबर - अन्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस 🔵 11 दिसंबर - विश्व बाल कोष दिवस 🔵 11 दिसंबर - विश्व अस्थमा दिवस 🔵 11 दिसंबर - विश्व पर्वत दिवस 🔵 14 दिसंबर - राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस 🔵 15 दिसंबर - विश्व चाय दिवस 🔵 16 दिसंबर - विजय दिवस 🔵 18 दिसंबर - अन्तर्राष्ट्रीय अल्पसंख्यक अधिकार दिवस 🔵 19 दिसंबर ...

REET 2021 Exam News Update

  राजस्थान शिक्षक  भर्ती परीक्षा REET 2021 Update   download Cyber Classes Android APP  20-Sept-2021: REET EXAM 2021 के admit card  में    त्रुटि सुधार का लिंक जारी  माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर राजस्थान द्वारा REET exam 2021 के एडमिट कार्ड  में    त्रुटि सुधार का लिंक आयोग की वेबसाइट पर  दे दिया है    Click here for data correction in admit card   Latest Update-17-Sept-2021: REET EXAM 2021 के एडमिट card अपलोड  माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर राजस्थान द्वारा REET exam 2021 के एडमिट कार्ड आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं Click here for download admit card   Latest Update-18-June-2021-:8:00 PM-: EWS अभ्यर्थियों के लिए आवेदन फार्म पुन ओपन किये  Update 16-June-2021-:8:00 PM-:  #रीट परीक्षा 26 सितंबर 2021 को आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। EWS अभ्यर्थियों के लिए आवेदन 21 जून से 5 जुलाई तक लिए जाएँगे। बहुत जल्द माध्यमिक शिक्षा बोर्ड संशोधित विज्ञप्ति जारी करेगा। Update-09-June-2021-:8:00 PM-...

Patwari Exam 2019 update | पटवारी सीधी भर्ती परीक्षा 2019

  पटवारी सीधी भर्ती परीक्षा 2019 Update news  14-oct-2021: पटवार परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी  कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा दिनांक 23 व 24 अक्टूबर 2021 को होने वाली पटवार परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी किये जा चुके है अभ्यर्थी अपनी sso ID से या निचे दिए लिंक के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकता है  click here to download admit card 7-Aug-2021: करवा चौथ के कारण सभी महिलाओं अभ्यर्थियों का 23 अक्टूबर को होगा पेपर पटवारी भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने वाली विवाहित महिला अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है पटवारी भर्ती परीक्षा के कारण उन्हें 24 अक्टूबर को करवा चौथ का व्रत करने में कोई परेशानी नहीं होगी राज्य सरकार ने सभी महिला अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा तिथि 23 अक्टूबर निर्धारित की है 8 July 2021: पटवारी भर्ती  परीक्षा 2019 की  परीक्षा तिथि घोषित  राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB ) ने पटवारी भर्ती परीक्षा की नई डेट जारी कर दी है। अब पटवारी भर्ती परीक्षा 23 अक्टूबर और 24 अक्टूबर 2021 को आयोजित होगी। 8 July 2021: पटवारी ...