Download Cyber Classes Android App from playstore

Skip to main content

Rajasthan Computer Teacher Recruitment News

 Rajasthan Computer Teacher Recruitment 2021 News Update

28-Aug-2021: वित्त विभाग के द्वारा कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती को मिली मंजूरी 

वित्त विभाग ने कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती को नियमित करने की स्वीकृति प्रदान कर दी है यह भर्ती 10453 पदों पर प्रस्तावित है इससे राजकीय विद्यालयों में प्रशिक्षित शिक्षकों के माध्यम से कम्प्यूटर शिक्षा की आवश्यकता की पूर्ति की जा सकेगी तथा बड़ी संख्या में युवाओं को कम्प्यूटर अनुदेशक के पद पर स्थायी रोजगार के अवसर मिल सकेंगे। 

22-July-2021: कम्प्यूटर अनुदेशकों की नियमित भर्ती होगी 

राज्य मंत्रिमंडल एवं मंत्रिपरिषद की बैठक में विद्यालयों के लिए कम्प्यूटर अनुदेशकों की नियमित भर्ती करने के लिए  सैद्धांतिक सहमति दी है जल्द ही होगी 10000 कंप्युटर अनुदेशक की भर्ती 


19 June 2021: कम्प्यूटर शिक्षकों के नए कैडर के लिए 10,453 पदों का सृजन संविदा आधार पर आवश्यक तत्काल भर्ती के लिए स्वीकृति

प्रदेश के राजकीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार और विद्यार्थियों को कम्प्यूटर शिक्षा से जोड़ने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने कम्प्यूटर शिक्षकों का नया कैडर सृजित करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में 10,453 पदों के सृजन और इन पर संविदा आधार पर आवश्यक तत्काल भर्ती के लिए स्वीकृति दी है। 
स्वीकृत प्रस्ताव के अनुसार, शिक्षा विभाग में कुल 9,862 बेसिक कम्प्यूटर अनुदेशक तथा 591 वरिष्ठ कम्प्यूटर अनुदेशक के पद सृजित होंगे। बेसिक कम्प्यूटर अनुदेशक के लिए वेतनमान एवं वांछित योग्यता सूचना प्रौद्योगिकी विभाग में सूचना सहायक के पद के समकक्ष तथा वरिष्ठ कम्प्यूटर अनुदेशक के लिए वेतनमान एवं योग्यता सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के सहायक प्रोग्रामर पद के समकक्ष होंगी। 
वर्तमान में कुल 10,680 राजकीय माध्यमिक अथवा उच्च माध्यमिक विद्यालयों में आईटीसी लैब संचालित हैं, जिनमें से 800 से अधिक विद्यालयों में सेवा प्रदाता फर्म द्वारा अनुदेशक उपलब्ध कराए गए हैं। शेष विद्यालयों में बेसिक कम्प्यूटर अनुदेशक का एक-एक पद सृजित किया जाएगा। 
इसके अतिरिक्त, प्रथम चरण में प्रत्येक जिले एवं ब्लॉक में सर्वाधिक नामांकन वाले उच्च माध्यमिक विद्यालयों तथा महात्मा गांधी विद्यालयों में वरिष्ठ कम्प्यूटर अनुदेशक के लिए एक-एक पद सृजित किया जाएगा। वरिष्ठ कम्प्यूटर अनुदेशक के कुल पदों में से 75 प्रतिशत पद सीधी भर्ती तथा 25 प्रतिशत पद विभाग में कार्यरत बेसिक कम्प्यूटर अनुदेशकों में से संवीक्षा परीक्षा उत्तीर्ण करने पर पदोन्नति के माध्यम से भरे जाएंगे। 
प्रस्ताव के अनुसार, संविदा नियुक्ति के दौरान बेसिक कम्प्यूटर अनुदेशक को पारिश्रमिक के रूप में 18,500 रूपए प्रतिमाह, वरिष्ठ कम्प्यूटर अनुदेशक को 23,700 रूपए प्रतिमाह तथा पदोन्नति पर आने वाले वरिष्ठ कम्प्यूटर अनुदेशक को 33,800 रूपए प्रतिमाह देय होंगे। इन पदों पर संविदा आधार पर आवश्यक तत्काल भर्ती के तहत प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से पूर्ण पारदर्शिता के साथ योग्य अभ्यर्थियों को नियोजित किया जाएगा। 
इस निर्णय से राजकीय विद्यालयों में प्रशिक्षित शिक्षकों के माध्यम से कम्प्यूटर शिक्षा की आवश्यकता की पूर्ति की जा सकेगी तथा बड़ी संख्या में युवाओं को कम्प्यूटर अनुदेशक के पद पर स्थायी रोजगार के अवसर मिल सकेंगे।



5 April 2021: अगले सत्र में गेस्ट फैकेल्टी से करवाएंगे कंप्यूटर की पढ़ाई - राज्य सरकार 

प्रदेश के सरकारी स्कूलों में कंप्यूटर शिक्षक लगाने के मामले में लंबित याचिका में राज्य सरकार के एक जी ने सोमवार को हाईकोर्ट में शपथपत्र पेश किया इसमें कहा कि कंप्यूटर शिक्षक के डर के भर्ती नियम बनाए जा रहे हैं साथ ही आगामी शैक्षणिक सत्र में बच्चों को कंप्यूटर शिक्षा देने के लिए विद्या संबल योजना के तहत संविदा पर गेस्ट फैकेल्टी टीचर लगाए जाएंगे इसके विरोध में अधिवक्ता डीएन शर्मा ने कहा कि पूर्व में भी सरकार संविदा पर ही कंप्यूटर शिक्षकों को रखकर बच्चों को कंप्यूटर शिक्षा दिलवा रही थी और सरकार के यह प्रयास असफल रहे हैं इसलिए कंप्यूटर शिक्षकों की जल्द से जल्द नियमित भर्ती की जाए कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनकर मामले की सुनवाई 19 अप्रैल को तय की है 

प्रदेश में नियमित कंप्यूटर टीचर की भर्ती की  उम्मीद इस सत्र में भी पूरी नहीं होगी जिसके कारण कंप्यूटर कंप्यूटर डिग्री धारी बेरोजगारों में रोष व्याप्त हो रहा है यहां यह ध्यान देने योग्य बात है कि देश के दूसरे राज्यों में जैसे पंजाब हरियाणा दिल्ली आदि में कंप्यूटर कंप्यूटर शिक्षकों की अन्य विषय अध्यापकों की तरह स्थाई नियुक्ति की जाती है जबकि राजस्थान जो की आईटी क्षेत्र में अग्रणी राज्य है उस प्रदेश में एक भी कंप्यूटर शिक्षक का स्थाई पद का ना होना अत्यंत ही दुखदाई है

18 मार्च 2021: कंप्यूटर शिक्षक भर्ती

5 अप्रैल तक भर्ती का शपथ पत्र दें
सरकारी स्कूलों में आगामी सत्र तक कंप्यूटर शिक्षक भर्ती करें हाईकोर्ट का आदेश सरकार द्वारा 2 साल से बार-बार कोर्ट के आदेशों को नजरअंदाज किया जा रहा है


06 March 2021: कंप्यूटर शिक्षकों की भर्ती एक माह में

विधानसभा में प्रश्न का जवाब देते हुए शिक्षा मंत्री डोटासरा ने कहा कि शिक्षा विभाग में कंप्यूटर शिक्षक का पद   सृजित नहीं है वर्ष 2020- 21 बजट में कंप्यूटर शिक्षक का पद सर्जित किए जाने की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है जिसको एक माह में पूरा कर लिया जाएगा, शिक्षा मंत्री के इस बयान से कंप्यूटर डिग्री धारी बेरोजगारों को एक नई उम्मीद जागी है उनकी लंबित मांग पूरी होने की उम्मीद है

11 Feb. 2021 : कंप्यूटर शिक्षक भर्ती : Update

राज्य सरकार ने हाईकोर्ट में कहा 15 मार्च 2021 तक कर लेंगे भर्ती प्रक्रिया से संबंधित कार्य पूरा, सीजे इंद्रजीत महांति एवं जस्टिस एसके शर्मा की खंडपीठ ने 15 मार्च 2021 तक का दिया समय

22 December 2020-:9:00 AM-: शिक्षा मंत्री ने कहा की बजट में घोषित कंप्यूटर शिक्षक भर्ती जल्दी ही की जाएगी अभी  कैडर की फाइल वित्त विभाग में पेंडिंग है 



Date: 18-Dec-2020 अभी तक नहीं बना राज्य में कंप्यूटर शिक्षकों का केडर



  • कंप्यूटर शिक्षक भर्ती को लेकर हाई कोर्ट में अवमानना याचिका दायर 

  • 14 हजार कंप्यूटर शिक्षकों की भर्ती का प्रस्ताव वित्त विभाग में अटका


  • प्रस्तावित कंप्यूटर शिक्षक शिक्षा विभाग द्वारा किया गया संशोधन 

  • प्रस्तावित कंप्यूटर शिक्षक हेतु मा शि निदेशालय द्वारा प्रस्ताव भेजे गए 

Download official letter of Director of Sec. Edu. Bikaner, Rajasthan 

  • प्रस्तावित कंप्यूटर टीचर कैडर | Computer Teacher Cadre 

                    Total proposed post : 14601

                    Third Grade : 10985

                    Sr. Teacher : 3616

Download proposed computer teacher cadre 

Read other Recruitment News Updates :







Comments

Post a Comment

If you have any doubt . then writes us

Popular posts from this blog

Chiranjeevi Yojana || चिरंजीवी योजना

  चिरंजीवी योजना || Chiranjeevi Yojana परिचय राज्य सरकार द्वारा बजट घोषणा 2021-22 में ’यूनिवर्सल हैल्थ कवरेज’ को प्रदेश में लागू करने की घोषणा की है जिसकी अनुपालना में दिनांक 1 मई 2021 से प्रदेश में मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना की शुरूआत की जा रही है। मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में प्रदेश के प्रत्येक परिवार को 5 लाख रूपये तक का स्वास्थ्य बीमा दिया जा रहा है जिसमें राज्य के सभी परिवार एवं आयुवर्ग के लोग सम्मिलित है। इसमें कोविड सहित 1576 पैकेजेज एवं प्रोसिजर्स सम्मिलित है। योजनार्न्तगत अस्पताल में भर्ती के 5 दिन पहले एवं 15 दिन बाद तक का उपचार व्यय शामिल है। प्रदेश के समस्त नागरिकों को चिकित्सा पर लगने वाले बड़े खर्चो से मुक्त कर उत्तम स्वास्थ्य की प्रतिबद्धता से इस योजना को लाया गया है ताकि तकलीफ एवं गंभीर बीमारी के ईलाज में पैसे की कोई बाध्यता नहीं हो।राजस्थान सरकार सदैव प्रदेश के नागरिकों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए विभिन्न नवाचार करने में अग्रणीय रही है। राजस्थान ने पूर्व में भी प्रदेश में निःशुल्क दवा एवं निःशुल्क जांच योजना का सफल सं...

Dr A P J Abdul Kalam

महान सपने देखने वालों के महान सपने हमेशा पूरे होते हैं। जन्म : 15 अक्टूबर 1931, रामेश्वरम , तमिलनाडु मृत्यु : 27 जुलाई , 20 15, शिलोंग , मेघालय पद / कार्य : भारत के पूर्व राष्ट्रपति उपलब्धियां :   एक वैज्ञानिक और इंजिनियर के तौर पर उन्होंने रक्षा अनुसन्धान और विकास संगठन ( डीआरडीओ ) और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ( इसरो ) के कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर कार्य किया डॉ ए . पी . जे . अब्दुल कलाम एक प्रख्यात भारतीय वैज्ञानिक और भारत के 11 वें राष्ट्रपति थे। उन्होंने देश के कुछ सबसे महत्वपूर्ण संगठनों ( डीआरडीओ और इसरो ) में कार्य किया। उन्होंने वर्ष 1998 के पोखरण द्वितीय परमाणु परिक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। डॉ कलाम भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम और मिसाइल विकास कार्यक्रम के साथ भी जुड़े थे। इसी कारण उन्हें ‘ मिसाइल मैन ’ भी कहा जाता है। वर्ष 2002 में   कलाम भारत के राष्ट्रपति चुने गए और 5 वर्ष की अवधि की सेवा के बाद , वह शिक्षण , लेखन , और सार्वजनिक से...

Myths about Covid -19

Myths about Covid-19 1 Can Covid-19 be transmitted through goods produced in countries where there is ongoing transmission?  Explain: Although it can last on surfaces for many hours, but the environment, transportation and varying temperatures during shipment make it difficult for the virus to remain active. If you feel the surface may be contaminated, clean it with a disinfectant and wash your hands after touching it.   2 Can Covid-19 be transmitted through mosquitoes? Explain:  There is no evidence that the novel coronavirus can be transmitted through mosquitoes. The virus can be spread through droplets from coughing, sneezing or a patient’s saliva. 3 How can we be sure that our clothes don’t spread coronavirus 2019? Explain:  Besides showering every day, you should wash your clothes using detergent or soap in 60-90 ํC water or add bleach. Dry the clothes in a high temperature dryer or in the sun. 4 Can drinking alcohol help prevent Covid-19? Explain:...